Dividend Stocks: इस सप्ताह डिविडेंड से कमाई कराएंगे एबीबी इंडिया, क्रिसिल जैसे बड़े शेयर
Dividend Stocks: इस सप्ताह डिविडेंड से कमाई कराएंगे एबीबी इंडिया, क्रिसिल जैसे बड़े शेयर
सोमवार 29 अप्रैल से शेयर बाजार के नए कारोबारी सप्ताह की शुरुआत हो रही है. इस सप्ताह के दौरान एबीबी इंडिया, क्रिसिल और 360 वन वैम जैसे कई शेयर एक्स-डिविडेंड हो रहे हैं, जिनसे निवेशकों को कमाई करने के मौके मिलने वाले हैं. बीएसई पर उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, सप्ताह के दूसरे दिन 30 अप्रैल को एलंटास बेक इंडिया लिमिटेड का शेयर एक्स-डिविडेंड हो रहा है. इसके शेयरहोल्डर्स को 5-5 रुपये प्रति शेयर की दर से अंतिम लाभांश मिलने जा रहा है.