नीतीश कुमार ने किया सी.पी. राधाकृष्णन की उम्मीदवारी का समर्थन
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एनडीए के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार सी.पी. राधाकृष्णन का स्वागत करते हुए उन्हें अनुभवी और योग्य नेता बताया तथा पूर्ण समर्थन की घोषणा की।
एनडीए ने उपराष्ट्रपति पद के लिए महाराष्ट्र के राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन को अपना उम्मीदवार बनाया है। इस फैसले का बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने स्वागत किया है।
नीतीश कुमार ने कहा कि जनता दल (यूनाइटेड) पार्टी एनडीए के इस निर्णय का पूरा समर्थन करती है। उन्होंने सी.पी. राधाकृष्णन को शुभकामनाएं देते हुए उन्हें एक अनुभवी और योग्य नेता बताया।
मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि उपराष्ट्रपति बनने के बाद राधाकृष्णन देश की सेवा में अपना महत्वपूर्ण योगदान देंगे और संवैधानिक पद की गरिमा को और मजबूत करेंगे।