'आप मेरे हीरो हो...', Vikrant Massey ने 12th Fail के रियल लाइफ IPS Manoj Kumar के साथ शेयर की तस्वीर, बताया 'आदर्श'
Vikrant Maseey Post Photo With IPS Manoj: विक्रांत मैसी स्टारर फिल्म '12वीं फेल' बॉक्स ऑफिस पर सक्सेसफुल रही है. फिल्म 27 अक्टूबर को थिएटर्स में रिलीज हुई थी और अब 15 दिनों में फिल्म ने 27.39 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है. फिल्म आईपीएस मनोज कुमार शर्मा के रियल लाइफ स्ट्रगल पर बेस्ड है. विक्रांत ने '12वीं फेल' में आईपीएस मनोज शर्मा का कैरेक्टर निभाया है. ऐसे में अब एक्टर ने आईपीएस के लिए एक खास पोस्ट लिखा है. विक्रांत मैसी ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर आईपीएस मनोज कुमार के साथ फोटो शेयर की है. फोटो के साथ विक्रांत ने लिखा- 'आप मेरे हीरो हैं। मेरे आदर्श हैं। मेरा सौभाग्य रहा, आप जैसा सरल और नेक इंसान के किरदार को पर्दे पर उतरने का मौका मुझे मिला. मौजूदा और रोल-मॉडल बनने के लिए मैं हमेशा आपका कर्जदार रहूंगा. न सिर्फ मेरे लिए, बल्कि इस देश में लाखों लोगों के लिए. मैं रियल लाइफ में अपना खुद का रीस्टार्ट पल दे रहा हूं. मैं आपसे प्यार करता हूं. और हमेशा करता रहूंगा.' आईपीएस मनोज कुमार ने विक्रांत के लिए किया पोस्टबता दें कि विक्रांत ने जो फोटो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है वह आईपीएस मनोज कुमार की पोस्ट है. इस पोस्ट में मनोज कुमार और विक्रांत की एक साथ कई फोटोज है. पोसेट के साथ मनोज कुमार ने कैप्शन में लिखा- 'जिस दिन से ये तय हुआ कि विक्रांत मैसी ये रोल करने वाला है, उस दिन से ही वो एकदम परिवार का हिस्सा हो गया! विक्रांत ने चिया को, मानस को और श्रद्धा को अपना बना लिया! और मेरी तो रूह में वो घुस गया अंदर तक… विक्रांत के रूप में बीती जिंदगी एक बार फिर पूरी तरह जी ली!!' View this post on Instagram A post shared by Dr. Manoj Kumar Sharma (@drmanoj_kumarsharma.ips) आईपीएस मनोज कुमार की लाइफ पर बेस्ड है फिल्मविधु विनोद चोपड़ा के डायरेक्शन में बनी फिल्म '12वीं फेल' अनुराग पाठक की किताब ट्वेल्थ फेल से इंस्पायर है जो कि आईपीएस मनोज कुमार शर्मा का रियल लाइफ पर बेस्ड है. फिल्म में विक्रांत मैसी, मेधा शंकर, अनंत वी जोशी और गीता अग्रवाल शर्मा अहम किरदार निभाते दिखाई दिए हैं. ये भी पढ़ें: बॉलीवुड की इन फिल्मों में धूमधाम से मना दिवाली का त्योहार, आपकी खुशियों में चार चांद लगा देंगे इनके गाने
Vikrant Maseey Post Photo With IPS Manoj: विक्रांत मैसी स्टारर फिल्म '12वीं फेल' बॉक्स ऑफिस पर सक्सेसफुल रही है. फिल्म 27 अक्टूबर को थिएटर्स में रिलीज हुई थी और अब 15 दिनों में फिल्म ने 27.39 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है. फिल्म आईपीएस मनोज कुमार शर्मा के रियल लाइफ स्ट्रगल पर बेस्ड है. विक्रांत ने '12वीं फेल' में आईपीएस मनोज शर्मा का कैरेक्टर निभाया है. ऐसे में अब एक्टर ने आईपीएस के लिए एक खास पोस्ट लिखा है.
विक्रांत मैसी ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर आईपीएस मनोज कुमार के साथ फोटो शेयर की है. फोटो के साथ विक्रांत ने लिखा- 'आप मेरे हीरो हैं। मेरे आदर्श हैं। मेरा सौभाग्य रहा, आप जैसा सरल और नेक इंसान के किरदार को पर्दे पर उतरने का मौका मुझे मिला. मौजूदा और रोल-मॉडल बनने के लिए मैं हमेशा आपका कर्जदार रहूंगा. न सिर्फ मेरे लिए, बल्कि इस देश में लाखों लोगों के लिए. मैं रियल लाइफ में अपना खुद का रीस्टार्ट पल दे रहा हूं. मैं आपसे प्यार करता हूं. और हमेशा करता रहूंगा.'

आईपीएस मनोज कुमार ने विक्रांत के लिए किया पोस्ट
बता दें कि विक्रांत ने जो फोटो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है वह आईपीएस मनोज कुमार की पोस्ट है. इस पोस्ट में मनोज कुमार और विक्रांत की एक साथ कई फोटोज है. पोसेट के साथ मनोज कुमार ने कैप्शन में लिखा- 'जिस दिन से ये तय हुआ कि विक्रांत मैसी ये रोल करने वाला है, उस दिन से ही वो एकदम परिवार का हिस्सा हो गया! विक्रांत ने चिया को, मानस को और श्रद्धा को अपना बना लिया! और मेरी तो रूह में वो घुस गया अंदर तक… विक्रांत के रूप में बीती जिंदगी एक बार फिर पूरी तरह जी ली!!'
View this post on Instagram
आईपीएस मनोज कुमार की लाइफ पर बेस्ड है फिल्म
विधु विनोद चोपड़ा के डायरेक्शन में बनी फिल्म '12वीं फेल' अनुराग पाठक की किताब ट्वेल्थ फेल से इंस्पायर है जो कि आईपीएस मनोज कुमार शर्मा का रियल लाइफ पर बेस्ड है. फिल्म में विक्रांत मैसी, मेधा शंकर, अनंत वी जोशी और गीता अग्रवाल शर्मा अहम किरदार निभाते दिखाई दिए हैं.
ये भी पढ़ें: बॉलीवुड की इन फिल्मों में धूमधाम से मना दिवाली का त्योहार, आपकी खुशियों में चार चांद लगा देंगे इनके गाने