जब आचार्य को याद कर जज्बाती हो गए PM मोदी, स्पीच में यूं कई बार लिया पॉज; देखिए VIDEO

PM Modi on Acharya Vidyasagar Ji Maharaj Samadhi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नई द‍िल्ली में आयोज‍ित भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अधिवेशन में जैन आचार्य विद्यासागर को याद कर भावुक हो गए.  पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि आज मैं समस्त देशवासियों की तरफ से संत शिरोमणि आचार्य श्री 108 पूज्य विद्यासागर जी महाराज को श्रद्धापूर्वक और आदरपूर्वक नमन करते हुए श्रद्धाजंलि देता हूं.  समाधि लेते हुए 3 दिन के उपवास के बाद त्‍यागा देह संत आचार्य विद्यासागर महाराज के देह त्यागने के बाद से जैन समाज गमगीन है. आचार्य विद्यासागर महाराज ने समाधि लेते हुए 3 दिन के उपवास के बाद शनिवार (18 फरवरी) देर रात करीब 2:35 बजे देह त्यागा. छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ स्थित चंद्रगिरी तीर्थ में शरीर त्यागने से पहले उन्होंने अखंड मौन धारण कर लिया था. भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अधिवेशन में पीएम मोदी का संबोधन।#BJPNationalCouncil2024 https://t.co/TZmAXXCMQs — BJP (@BJP4India) February 18, 2024 'आध्यात्मिक जागृति को बहुमूल्य प्रयास सदैव स्मरण किए जाएंगे'  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मी‍ड‍िया प्‍लेटफार्म 'एक्स' पर भी लिखा है, ''आचार्य श्री 108 विद्यासागर जी महाराज का ब्रह्मलीन होना देश के लिए एक अपूरणीय क्षति है. लोगों में आध्यात्मिक जागृति के लिए उनके बहुमूल्य प्रयास सदैव स्मरण किए जाएंगे. वे जीवनपर्यंत गरीबी उन्मूलन के साथ-साथ समाज में स्वास्थ्य और शिक्षा को बढ़ावा देने में जुटे रहे.   आचार्य श्री 108 विद्यासागर जी महाराज जी का ब्रह्मलीन होना देश के लिए एक अपूरणीय क्षति है। लोगों में आध्यात्मिक जागृति के लिए उनके बहुमूल्य प्रयास सदैव स्मरण किए जाएंगे। वे जीवनपर्यंत गरीबी उन्मूलन के साथ-साथ समाज में स्वास्थ्य और शिक्षा को बढ़ावा देने में जुटे रहे। यह मेरा… pic.twitter.com/mvJJPbiiwM — Narendra Modi (@narendramodi) February 18, 2024 यह मेरा सौभाग्य है कि मुझे निरंतर उनका आशीर्वाद मिलता रहा. पिछले वर्ष छत्तीसगढ़ के चंद्रगिरी जैन मंदिर में उनसे हुई भेंट मेरे लिए अविस्मरणीय रहेगी. तब आचार्य जी से मुझे भरपूर स्नेह और आशीष प्राप्त हुआ था. समाज के लिए उनका अप्रतिम योगदान देश की हर पीढ़ी को प्रेरित करता रहेगा.'' यह भी पढ़ें: अगले 100 दिन जोश संग करना है काम, एक-एक वोटर तक पहुंचना है- लोकसभा चुनाव से पहले PM मोदी ने दिया जीत का मंत्र

जब आचार्य को याद कर जज्बाती हो गए PM मोदी, स्पीच में यूं कई बार लिया पॉज; देखिए VIDEO

PM Modi on Acharya Vidyasagar Ji Maharaj Samadhi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नई द‍िल्ली में आयोज‍ित भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अधिवेशन में जैन आचार्य विद्यासागर को याद कर भावुक हो गए. 

पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि आज मैं समस्त देशवासियों की तरफ से संत शिरोमणि आचार्य श्री 108 पूज्य विद्यासागर जी महाराज को श्रद्धापूर्वक और आदरपूर्वक नमन करते हुए श्रद्धाजंलि देता हूं. 

समाधि लेते हुए 3 दिन के उपवास के बाद त्‍यागा देह

संत आचार्य विद्यासागर महाराज के देह त्यागने के बाद से जैन समाज गमगीन है. आचार्य विद्यासागर महाराज ने समाधि लेते हुए 3 दिन के उपवास के बाद शनिवार (18 फरवरी) देर रात करीब 2:35 बजे देह त्यागा. छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ स्थित चंद्रगिरी तीर्थ में शरीर त्यागने से पहले उन्होंने अखंड मौन धारण कर लिया था.

'आध्यात्मिक जागृति को बहुमूल्य प्रयास सदैव स्मरण किए जाएंगे' 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मी‍ड‍िया प्‍लेटफार्म 'एक्स' पर भी लिखा है, ''आचार्य श्री 108 विद्यासागर जी महाराज का ब्रह्मलीन होना देश के लिए एक अपूरणीय क्षति है. लोगों में आध्यात्मिक जागृति के लिए उनके बहुमूल्य प्रयास सदैव स्मरण किए जाएंगे. वे जीवनपर्यंत गरीबी उन्मूलन के साथ-साथ समाज में स्वास्थ्य और शिक्षा को बढ़ावा देने में जुटे रहे.  

यह मेरा सौभाग्य है कि मुझे निरंतर उनका आशीर्वाद मिलता रहा. पिछले वर्ष छत्तीसगढ़ के चंद्रगिरी जैन मंदिर में उनसे हुई भेंट मेरे लिए अविस्मरणीय रहेगी. तब आचार्य जी से मुझे भरपूर स्नेह और आशीष प्राप्त हुआ था. समाज के लिए उनका अप्रतिम योगदान देश की हर पीढ़ी को प्रेरित करता रहेगा.''