जवान और गदर-2 को लेकर बीजेपी और टीएमसी में छिड़ी 'एक्स वॉर', AAP ने शाहरुख खान के डायलॉग को बताया केजरीवाल की स्पीच

Political Clashes Over Jawaan: शाहरुख खान की 'जवान' रिलीज होने के बाद सोशल मीडिया पर एक नई बहस छिड़ गई है. रिलीज के बाद तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के नेता साकेत गोखले फिल्म के बारे में बात करते हुए बीजेपी के आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय पर निशाना साधा है.  दरअसल सनी देओल की फिल्म 'गदर-2' की बंपर कमाई पर अमित मालवीय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) कर लिखा, 'बॉक्स ऑफिस पर गदर-2 की सफलता देश के मिजाज को दर्शाती है.' अमित मालवीय के इस ट्वीट पर जवाब देते हुए तृणमूल नेता साकेत गोखले ने लिखा, 'बीजेपी उस प्वाइंट पर है जहां वह देश के मूड को समझने में बहुत परेशान है. 'जवान' के बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड्स का इंतजार करें और शाहरुख खान रिकॉर्ड बनाने जा रहे हैं. इससे आपको देश का मूड पता चल जाएगा.' BJP is at a point where it’s too rattled to understand the mood of the nation. Wait for the box office records that #Jawan & King @iamsrk are going to create. That’ll tell you the mood of the nation ???? pic.twitter.com/NbdNN7DYS6 — Saket Gokhale (@SaketGokhale) September 7, 2023 AAP ने जवान के डायलॉग पर क्या कहा ? आम आदमी पार्टी ने एक्स (पहले ट्विटर) पर जवान फिल्म के डायलॉग को अरविंद केजरीवाल से जोड़ते हुए लिखा, 'जो अरविंद केजरीवाल जी सालों से कहते आ रहे है, वो बात आज जवान फिल्म में शाहरुख ने भी कह डाली.' ट्वीट में आगे जवान फिल्म के एक डायलॉग को लिखा गया है और इसके साथ ही अरविंद केजरीवाल का एक वीडियो लगा है.  दरअसल 'जवान' में एक डायलॉग है, "डर, पैसा, जात-पात, धर्म, सम्प्रदाय के लिए वोट देने की बजाय जो आपसे वोट मांगने आये, आप उससे सवाल पूछो, उससे पूछो कि मेरे लिए अगले 5 साल में क्या करोगे? अगर परिवार में कोई बीमार हो जाये तो उसके इलाज के लिए क्या करोगे? मुझे नौकरी दिलाने के लिए क्या करोगे? देश को आगे बढ़ाने के लिए क्या करोगे?"  जो @ArvindKejriwal जी सालों से कहते आ रहे है, वो बात आज #Jawan फिल्म में SRK ने भी कह डाली Jawan का Dialogue:"डर, पैसा, जात-पात, धर्म, सम्प्रदाय के लिए वोट देने की बजाय जो आपसे Vote मांगने आये, आप उससे सवाल पूछें- पूछो उससे कि मेरे लिए अगले 5 साल में क्या करोगे?- अगर… pic.twitter.com/ttufzwR1ac — AAP (@AamAadmiParty) September 7, 2023 ये भी पढ़ें: शाहरुख खान की 'जवान' के आगे पूजा की अदाएं भी हुईं फेल, ‘ड्रीम गर्ल 2’ का 14वें दिन का कलेक्शन जानकर लगेगा झटका

जवान और गदर-2 को लेकर बीजेपी और टीएमसी में छिड़ी 'एक्स वॉर', AAP ने शाहरुख खान के डायलॉग को बताया केजरीवाल की स्पीच

Political Clashes Over Jawaan: शाहरुख खान की 'जवान' रिलीज होने के बाद सोशल मीडिया पर एक नई बहस छिड़ गई है. रिलीज के बाद तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के नेता साकेत गोखले फिल्म के बारे में बात करते हुए बीजेपी के आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय पर निशाना साधा है. 

दरअसल सनी देओल की फिल्म 'गदर-2' की बंपर कमाई पर अमित मालवीय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) कर लिखा, 'बॉक्स ऑफिस पर गदर-2 की सफलता देश के मिजाज को दर्शाती है.' अमित मालवीय के इस ट्वीट पर जवाब देते हुए तृणमूल नेता साकेत गोखले ने लिखा, 'बीजेपी उस प्वाइंट पर है जहां वह देश के मूड को समझने में बहुत परेशान है. 'जवान' के बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड्स का इंतजार करें और शाहरुख खान रिकॉर्ड बनाने जा रहे हैं. इससे आपको देश का मूड पता चल जाएगा.'

AAP ने जवान के डायलॉग पर क्या कहा ?

आम आदमी पार्टी ने एक्स (पहले ट्विटर) पर जवान फिल्म के डायलॉग को अरविंद केजरीवाल से जोड़ते हुए लिखा, 'जो अरविंद केजरीवाल जी सालों से कहते आ रहे है, वो बात आज जवान फिल्म में शाहरुख ने भी कह डाली.' ट्वीट में आगे जवान फिल्म के एक डायलॉग को लिखा गया है और इसके साथ ही अरविंद केजरीवाल का एक वीडियो लगा है. 

दरअसल 'जवान' में एक डायलॉग है, "डर, पैसा, जात-पात, धर्म, सम्प्रदाय के लिए वोट देने की बजाय जो आपसे वोट मांगने आये, आप उससे सवाल पूछो, उससे पूछो कि मेरे लिए अगले 5 साल में क्या करोगे? अगर परिवार में कोई बीमार हो जाये तो उसके इलाज के लिए क्या करोगे? मुझे नौकरी दिलाने के लिए क्या करोगे? देश को आगे बढ़ाने के लिए क्या करोगे?" 

ये भी पढ़ें:

शाहरुख खान की 'जवान' के आगे पूजा की अदाएं भी हुईं फेल, ‘ड्रीम गर्ल 2’ का 14वें दिन का कलेक्शन जानकर लगेगा झटका