राष्ट्रीय बालरंग का उद्घाटन 20 दिसंबर को
राष्ट्रीय बालरंग 2023 का उदघाटन समारोह 20 दिसंबर को होगा। प्रमुख सचिव स्कूल शिक्षा श्रीमती रश्मि अरूण शमी सुबह 10 बजे इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय, श्यामला हिल्स में इसका शुभारंभ करें - 19/12/2023
राष्ट्रीय बालरंग 2023 का उदघाटन समारोह 20 दिसंबर को होगा। प्रमुख सचिव स्कूल शिक्षा श्रीमती रश्मि अरूण शमी सुबह 10 बजे इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय, श्यामला हिल्स में इसका शुभारंभ करेंगी। लोक शिक्षण संचालनालय, स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय के निदेशक प्रो. अमिताभ पांडे और लोक शिक्षण आयुक्त श्रीमती अनुभा श्रीवास्तव भी उपस्थित रहेंगे।