एशिया कप 2025 विजेता भारतीय हॉकी टीम को नीतीश कुमार की बधाई, खिलाड़ियों को 10-10 लाख सम्मान राशि

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने हीरो एशिया कप 2025 जीतने वाली भारतीय हॉकी टीम को बधाई दी। बिहार सरकार ने प्रत्येक खिलाड़ी को 10 लाख और सपोर्टिंग स्टाफ को 5 लाख सम्मान राशि देने की घोषणा की।

एशिया कप 2025 विजेता भारतीय हॉकी टीम को नीतीश कुमार की बधाई, खिलाड़ियों को 10-10 लाख सम्मान राशि

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने हीरो एशिया कप 2025 जीतने वाली भारतीय हॉकी टीम को बधाई दी और इस जीत को ‘विलक्षण’ करार दिया। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि पूरे देश के लिए गर्व का क्षण है और भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर देश का मान बढ़ाया है।

भारतीय टीम की इस ऐतिहासिक जीत के बाद बिहार सरकार ने खिलाड़ियों और सपोर्टिंग स्टाफ को सम्मान राशि देने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बताया कि टीम के प्रत्येक खिलाड़ी को 10 लाख रुपये और सपोर्टिंग स्टाफ को 5 लाख रुपये की सम्मान राशि प्रदान की जाएगी।

राजगीर स्थित राज्य खेल अकादमी-सह-बिहार खेल विश्वविद्यालय परिसर में पहली बार आयोजित इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में भारतीय टीम का प्रदर्शन असाधारण रहा। मुख्यमंत्री ने टीम को भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भारतीय हॉकी टीम आगे भी इसी तरह शानदार प्रदर्शन जारी रखेगी और देश का गौरव बढ़ाएगी।