BCCI: घरेलू मैचों के खिलाड़ी भी होंगे मालामाल, जय शाह ने प्राइज मनी को लेकर की बड़ी घोषणा
Jay Shah: बीसीसीआई सचिव जय शाह ने बड़ा एलान किया है. दरअसल, अब भारत के घरेलू टूर्नामेंट्स में पुरूष और महिला क्रिकेटरों को प्लेयर ऑफ द मैच और प्लेयर ऑफ टूर्नामेंट के रूप में प्राइज मनी मिलेंगे.
Jay Shah: बीसीसीआई सचिव जय शाह ने बड़ा एलान किया है. दरअसल, अब भारत के घरेलू टूर्नामेंट्स में पुरूष और महिला क्रिकेटरों को प्लेयर ऑफ द मैच और प्लेयर ऑफ टूर्नामेंट के रूप में प्राइज मनी मिलेंगे. इसके अलावा जूनियर लेवर टूर्नामेंट्स में भी क्रिकेटरों को प्लेयर ऑफ द मैच और प्लेयर ऑफ टूर्नामेंट के रूप में नवाजा जाएगा और प्राइज मनी मिलेगी.
बीसीसीआई सचिव जय शाह ने क्या-क्या कहा?
बीसीसीआई सचिव जय शाह ने ट्वीट किया है. इस पोस्ट में उन्होंने लिखा है कि हम अपने घरेलू क्रिकेट कार्यक्रम के तहत सभी महिला और जूनियर क्रिकेट टूर्नामेंट में प्लेयर ऑफ द मैच और प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट के लिए प्राइज मनी का प्रावधान करने जा रहे हैं. इसके अलावा सीनियर पुरुषों के लिए विजय हजारे और सैयद मुश्ताक अली टूर्नामेंट में प्लेयर ऑफ द मैच के लिए पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी.
We are introducing prize money for the Player of the Match and Player of the Tournament in all Women’s and Junior Cricket tournaments under our Domestic Cricket Programme. Additionally, prize money will be awarded for the Player of the Match in the Vijay Hazare and Syed Mushtaq…
— Jay Shah (@JayShah) August 26, 2024
'इस पहल का उद्देश्य घरेलू सर्किट में उत्कृष्ट प्रदर्शन को...'
जय शाह आगे कहते हैं कि इस पहल का उद्देश्य घरेलू सर्किट में उत्कृष्ट प्रदर्शन को पहचानना और पुरस्कृत करना है. इस प्रयास में अटूट समर्थन के लिए एपेक्स काउंसिल को हार्दिक धन्यवाद. हम मिलकर अपने क्रिकेटरों के लिए अधिक बेहतर माहौल तैयार कर रहे हैं. जय हिन्द... सोशल मीडिया पर जय शाह का यह पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है. साथ ही सोशल मीडिया यूजर्स लगातार कमेंट्स कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं.